28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा में ओलंपियन वंदना पर फूलों की बारिश, 11 लाख के पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून: भारतीय महिला हॉकी का पूरी दुनिया में लोहा मनवाने वाली टीम की जुझारू खिलाड़ी वंदना कटारिया का आज उनके गृह राज्य के सबसे बड़े विश्वविद्यालय ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में फूलों की बारिश करके जोरदार स्वागत किया गया। ग्राफिक एरा ने ओलंपियन वंदना कटारिया को 11 लाख रूपये का चैक भेंट किया। ग्राफिक एरा ने वंदना कटारिया को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाने की घोषणा की। ओलंपियन वंदना कटारिया टोक्यो से आज सुबह ही हरिद्वार पहुंची थी। कुछ घंटे अपने घर रोशनाबाद और हरिद्वार में गुजारने के बाद वह अभिनंदन समारोह में शामिल होने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहुंची।विश्वविद्यालय परिसर में ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला और वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने ओलंपियन वंदना का स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में ओलंपियन वंदना कटारिया ने ग्राफिक एरा की पहल पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शानदार प्लेसमेंट के जरिये ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देश को खुशियों से रोशन कर रही है। इस साल बीटेक में 54 लाख रुपये से अधिक का पैकेज मिलना ग्राफिक एरा के शिक्षा के उच्च स्तर और उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक ट्रेनिंग देने की अच्छी व्यवस्था का प्रमाण है।

समारोह में ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया ने ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। वंदना कटारिया ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वंदना कटारिया की हैट्रिक न होती, तो टीम सेमीफाइनल में न पहुंच पाती। ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी का चौथे नंबर पर पहुंचना भी इतिहास रचने वाली उपलब्धि है। अगले ओलंपिक में तीन साल बाद भारत गोल्ड जरूर जीतेगा। उन्होंने ओलंपियन वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा का ब्रांड अम्बेसडर बनाने की घोषणा की।

डॉ. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत सक्षम होती हैं। उत्तराखंड के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। यहीं की लड़कियों और लड़कों को अच्छी ट्रेनिंग मिले, तो उत्तराखंड खेलों में ज्यादा पदक पाने वाले राज्य के रूप में पहचान बना सकता है। वंदना कटारिया को किसी ट्रेनिंग के लिए जरूरत होगी, तो ग्राफिक एरा उन्हें सहयोग करेगा। अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

फूलों की वर्षा के बीच डॉ. घनशाला ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से वंदना कटारिया को ११ लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की। ग्राफिक एरा मैनेजमेंट की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने शॉल ओढ़ाकर ओलंपियन वंदना का अभिनंदन किया। इससे पहले समारोह में ओलंपियन वंदना की पिता नाहर सिंह कटारिया को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इससे पहले ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती राखी घनशाला ने रोशनाबाद में वंदना कटारिया के घर पहुंच कर उनकी मां श्रीमती स्वर्ण देवी और भाई चंद्रशेखर कटारिया का इस गौरवशाली उपलब्धि पर अभिनंदन किया था। इस अवसर पर श्रीमती राखी घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया ने पूरे देश की महिलाओं और लड़कियों को आगे बढ़ने की राह दिखाई है। विपरीत परिस्थितियों में कठोर परिश्रम और लगन से किसी भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। वंदना कटारिया से मिली यह प्रेरणा हालात के आगे मायूस हो जाने वाले युवाओं को कामयाबी का रास्ता दिखाएगी।समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला और अन्य पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद थे। समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खासतौर से ध्यान रखा गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...