27.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

देहरादून से टिहरी झील तक बनेगी 35 किलोमीटर लंबी सुरंग, सर्वे को मंज़ूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से देहरादून से टिहरी के बीच डबल लेन टनल बनाने का अनुरोध किया है। इसके निर्माण से दून से टिहरी झील की दूरी 105 किमी से घट कर 35 किमी रह जाएगी। यानी 3.30 घंटे का सफर 45 से 60 मिनट में पूरा हो सकेगा। राजपुर से प्रस्तावित टनल के निर्माण पर 8750 करोड़ खर्च का अनुमान है।

राजपुर से कोटी कॉलोनी तक बनेगी टनल

देहरादून से टिहरी झील के बीच प्रस्तावित डबल लेन टनल का निर्माण देहरादून में राजपुर से टिहरी के कोटी कॉलोनी तक होगा। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि अभी योजना का प्रारंभिक खाका तैयार गया है। इसमें डिटेल सर्वे कराया जाएगा। जिसके बाद DPR बनाई जायेगी, इसके बाद ही टनल से देहरादून और टिहरी की वास्तविक दूरी का पता चल सकेगा। मौजूदा वक्त में देहरादून से टिहरी जाने के लिए ऋषिकेश से आगराखाल होते हुए चंबा और टिहरी जाते हैं। रानीपोखरी- नरेंद्रनगर का मार्ग बनने से क़रीब आधे घंटे का सफ़र पहले ही कम हो गया है। अगर अगले चार -पाँच साल में यह सुरंग बनती है तो टिहरी पर्यटन के लिहाज से बड़े स्तर पर विकसित होगा।

विधायक ने जताया आभार

इधर टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने टिहरी वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री, राजमार्ग मंन्त्री सांसद टिहरी, मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह है डबल इंजन की सरकार के ऐतिहासिक कार्य है। विधायक ने कहा कि टिहरी झील में पर्यटकों को लाने के लिये देहरादून से टिहरी झील के कोटी कॉलोनी तक डबल टनल बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने भारत सरकार को दिया है , इस पर 8750 करोड़ खर्च होने का अनुमान है, इसके सर्बे के लिये सैद्धान्तिक सहमति मिल गई है। इसके बनने से देहरादून से टिहरी की दूरी मात्र 35 किलोमीटर रह जायेगी जिस पर मात्र एक घन्टा का समय लगेगा।विधायक ने कहा कि टिहरी पर्यटन का हब बनेगा और इसकी भाजपा सरकार ने रख दी है। टनल के निर्माण से टिहरी अंतरराष्ट्रीय स्थल हो जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...