27.8 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026


spot_img

अच्छी पहल: कर्फ्यू में थाने की मेस से पहुँचा कोरोना संक्रमित को खाना |Postmanindia

अर्जुन सिंह भंडारी

देहरादून पुलिस द्वारा गत वर्ष के कोरोना काल की ही तरह इस बार भी आम जनता के लिए अपने थाने के दरवाजे उनकी सहायता के लिए खुले रखे गया है व् हर तरीके से अपनी ओर से आम जनता की मदद कर रही है. जनपद के थाना रायपुर को आज क्षेत्र स्थित शिवलोक कॉलोनी से एक व्यक्ति द्वारा फ़ोन कर उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गयी व् स्वयं को होम आइसोलेशन में होने की बात कही. उसने पुलिस को बताया कि आज जनपद के सभी क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी होने के चलते कोई भी होटल व् रेस्टोरेंट खुला न् होने के चलते उसे खाना डिलीवर नहीं हो पा रहा है न् ही उसके पास किसी अन्य माध्यम से कोई भोजन की सुविधा है.

उस व्यक्ति की इस कॉल पर थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा उसकी सहायता का भरोसा दिलाते हुए उसके घर का पता लेते हुए अपने थाना मेस से उसके लिए पौष्टिक भोजन तैयार कर एक उपनिरीक्षक व् पुलिस कर्मी के हाथों उसके घर पर खाना भिजवाया गया. जहाँ पुलिस टीम व खाना देने गये कर्मी द्वारा पूर्ण सुरक्षा का ख्याल रखा गया.खाना देने गये कर्मी द्वारा इस दौरान पीपीई किट पहन उस व्यक्ति को उसके घर की बाउंड्री से ही खाना पकड़ाया गया. रायपुर पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति की सहायता करने पर सभी के द्वारा प्रशंसा की जा रही है.

देहरादून पुलिस द्वारा हाल ही में जनपद में खोले गए कोविड कण्ट्रोल रूम के साथ ही हर थाना क्षेत्र द्वारा अपने स्तर पर शहर सुरक्षा के व्यस्तम दिनचर्या के बावजूद आम जनता किस सहायता के लिए 24 घंटे सक्रियता बनाये हुए है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की 10 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

0
देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित...

एसआईआर को लेकर की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, राजनैतिक दलों ने नियुक्त किए...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बंध में शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में...

उत्तराखंड में 9,744 अंशदायी प्रतिष्ठान एवं 7.74 लाख से अधिक अंशदायी सदस्य ईपीएफओ से...

0
देहरादून। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, दिल्ली एवं उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख अजय के. मेहरा...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में निवेश और बैंकिंग सहयोग पर की चर्चा

0
नई दिल्ली। फ्रासं के दौरे पर गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग के...

भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्‍डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के...

0
नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्‍डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा...