देहरादून। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आज आला-अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें चारधाम यात्रा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आज प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कुमार व उनकी मौजूदगी में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यहां पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती के आदेश भी गढ़वाल आयुक्त के स्तर से जारी कर दिए गए हैं। इनको जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य का आवंटन करेंगे।
सचिव पर्यटन ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किये जायेंगे। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बैठक में प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होम गार्ड भी दिए जाएंगे एवं उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।
सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
Latest Articles
सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...
प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...
नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...
नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...
उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...















