नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों पर कुल 1717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें केंद्रीय मंत्रियों की भी सीटें शामिल हैं।
बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज के सामने इस बार भाकपा के अवधेश कुमार राय हैं। 2019 में बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को हराया था। उस चुनाव में यहां 64.1% मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश की खीरी सीट भी चर्चा में बनी हुई है। यहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भाजपा के टिकट पर फिर मैदान में हैं। तिकुनिया कांड में किसानों की मौत मामले में उनके बेटे आशीष मिश्र का नाम आया था। इस चुनाव में सपा ने पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा और बसपा ने पंजाबी समाज के अक्षय कालरा को उतारा है। पिछले चुनाव में खीरी सीट पर भाजपा के अजय मिश्र को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 66.2% मतदान हुआ था। मसालों के उत्पादन के लिए मशहूर बिहार के उजियारपुर से नित्यानंद राय चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे नित्यानंद मोदी सरकार में गृह राज्यमंत्री हैं। उनके सामने राजद नेता और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता हैं। 2019 में उजियारपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर नित्यानंद राय को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 61.9% वोटिंग हुई थी। झारखंड की खूंटी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के उम्मीदवार हैं। मुंडा वर्तमान में जनजातीय मामलों और कृषि और किसान कल्याण मंत्री हैं। इस चुनाव में उनके सामने कांग्रेस से कालीचरण मुंडा हैं। 2019 में खूंटी सीट पर भाजपा के अर्जुन मुंडा ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में यहां 73.2% मतदान हुआ था। तेलंगाना की चर्चित सीट सिकंदराबाद से जी. किशन रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं। रेड्डी केंद्र सरकार में संस्कृति, पर्यटन और विकास मंत्री के साथ-साथ तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस चुनाव में जी. किशन रेड्डी के सामने कांग्रेस से दानम नागेंद्र और बीआरएस से टी. पद्म राव हैं। 2019 में सिकंदराबाद सीट पर भाजपा के जी. किशन रेड्डी को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 48.9% मतदान हुआ था। चौथे चरण में जो मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं उनमें रावसाहेब दादाराव दानवे भी शामिल हैं। केंद्रीय रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री दानवे महाराष्ट्र की जालना सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उनके सामने कल्याण काले कांग्रेस का चेहरा हैं। 2019 में जालना सीट पर भाजपा के रावसाहेब दादाराव दानवे ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में यहां 69.3% मतदान हुआ था।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मोदी सरकार के छह मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद
Latest Articles
महाकुंभ: 27 फरवरी तक चलेंगी तीन हजार से अधिक परिवहन निगम की बसें
लखनऊ: महाकुंभ के तीसरे चरण के लिए रोडवेज आठ से 27 फरवरी तक 3050 महाकुंभ स्पेशल बसें चलाएगा। यह बसें अस्थायी स्टेशनों से चलाई...
दिल्ली विधानसभा चुनाव: ये 40 सीटें तय करेंगी सत्ता की राह
नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतगणना होगी। दोपहर बाद यह पता चल जाएगा कि देश की राजधानी में किस पार्टी की...
पीएम ने वेव्स शिखर सम्मेलन बोर्ड से की बात, कहा- वैश्विक सांस्कृतिक क्षेत्र में...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स शिखर सम्मेलन के सलाहकार बोर्ड से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिये बात की। उन्होंने कहा कि भारत न...
मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने को सभी तीर्थ पुरोहितों...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट...
धामी सरकार ने 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र
देहरादून। प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को नये साल का तोहफा दिया है। सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को सेवा लाभ देते हुए उनके सेवानिवृत्त...