नई दिल्ली। भारत और चीन ने बीते पांच महीनों में आपसी संबंधों को सुधारने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं। इन संबंधों को मजबूत करने के लिए आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित के तीन सूत्रीय फॉर्मूले पर जोर दिया गया है। यह बात मंगलवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को कही। वह चीन के दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जो भारत-चीन कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुआ। भारत और चीन ने बीते पांच महीनों में आपसी संबंधों को सुधारने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं। इन संबंधों को मजबूत करने के लिए आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित के तीन सूत्रीय फॉर्मूले पर जोर दिया गया है। यह बात मंगलवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को कही। वह चीन के दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जो भारत-चीन कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुआ।
यह पहला मौका था जब जून 2020 में गलवां घाटी संघर्ष के बाद किसी शीर्ष भारतीय अधिकारी ने चीनी दूतावास के कार्यक्रम में भाग लिया। विदेश सचिव ने कहा कि बीते पांच महीनों में दोनों देशों ने संबंध सुधारने की दिशा में कुछ ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, आगे का रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन हम इसे अपनाने के लिए तैयार हैं। यह हमारे लोगों के लिए वास्तविक लाभ दिला सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी मंगलवार को एक-दूसरे को संदेश भेजे। मोदी ने कहा कि भारत-चीन संबंधों में सुधार से दुनिया में स्थिरता और बहुध्रवीयता को बल मिलेगा। इस पर शी जिनपिंग ने भी सहमति जताई।
गलवां संघर्ष के बाद भारत-चीन संबंधों में भारी तनाव आ गया था। लेकिन कई दौर की वार्ता के बाद दोनों देशों ने सीमा पर सैनिकों को हटाने का फैसला किया। पिछले साल अक्तूबर में देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में डिसएंगेजमेंट समझौता हुआ। इसके कुछ दिन बाद कजाखस्तान के कजान में मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हुई, जहां रिश्ते सुधारने पर चर्चा हुई।
मिस्री ने कहा कि हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच कई बैठकें हुई हैं और व्यापारिक सहयोग फिर से शुरू करने पर सहमति बनी है। इसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करना, सीमा पार नदियों पर सहयोग और सीधी हवाई सेवाओं की बहाली शामिल है। चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने भी कहा कि भारत-चीन को अपने मतभेद बातचीत के जरिए हल करने चाहिए और सीमा के मुद्दों को संबंधों पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
विदेश सचिव बोले-बीते पांच महीनों में भारत-चीन संबंधों की नई शुरुआत, तीन सूत्रीय फॉर्मूले से भविष्य तय
Latest Articles
असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...
पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...
‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...

















