देहरादून। कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, एक और झटका पार्टी को लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। श्री अग्रवाल पिछले कई दिनों से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। अभी कुछ दिनों पूर्व प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनसे मिलकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की थी लेकिन वे उनकी नाराजगी दूर नहीं कर पाए। शनिवार को पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इसकी प्रतिलिपी भेजी है। श्री अग्रवाल आज रविवार को भाजपा में शामिल हो सकते है। इससे पहले पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, मालचंद, राजेंद्र भंडारी, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेेटे मनीष खंड़ूड़ी समेत कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं।
पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
Latest Articles
वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...
-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...
सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...


















