15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आए थे चार दोस्त, दो गंगा डूबे, तलाश जारी

ऋषिकेश: पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड को बेस्ट माना जाता है। वही दिल्ली से उत्तराखंड आए चार में से दो दोस्त चीला नहर में डूब गए। जिनका अबतक कोई पता नहीं लगा है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिन दिल्ली निवासी चार दोस्त हरिद्वार से चीला वाले रास्ते से होकर ऋषिकेश आ रहे थे। शाम को लगभग पांच बजे इनमें से एक युवक 25 वर्षीय प्रमोद पुत्र विनोद निवासी नगली विहार नजफगढ़ दिल्ली, चीला नहर की तरफ पानी लेने गया। तभी उसका पैर फिसला और वो नहर में बहने लगा। इसी दौरान उसका 25 वर्षीय साथी नमक पंकज पुत्र अनूप सिंह निवासी सेक्टर 16 बी, बीएसएफ फ्लैट, द्वारिका नई दिल्ली उसे बचाने के लिए कूद गया।

थोड़ी देर में दोनों ही नहर में डूबकर गायब हो गए। बाकी बचे दो दोस्त निशांत और कमल निवासी नजफगढ़ ने तुरंत स्थानीय लोगों से मदद मांगी। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सूचित किया गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर आकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मगर दोनों का पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू टीम के मुखिया एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के बैराज क्षेत्र में विभाग की ओर से अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से फाटकों को बंद किया गया गई। गंगा का पूरा पानी इस दौरान चीला की ओर से भीमगौड़ा में छोड़ा जा रहा है। इस कारण से पानी नहर में काफी ज्यादा है। रेस्क्यू में भी इसीलिए दिक्कतें आ रही हैं। मंगलवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...