24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में अब भी फंसे उत्तराखंड के 15 छात्र…

देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन में उत्तराखंड के भी 286 छात्र फंसे हुए थे। उनमें से 240 स्टूडेंट्स अब तक वापस लौट चुके हैं। 31 छात्र अब तक यूक्रेन की सीमाओं पर पहुंच चुके हैं। जबकि 15 छात्र अभिवभी युद्ध वाले क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

अपर सचिव अतर सिंह की ओर से यह जानकारी जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के कुल 286 छात्रों में से अब तक 240 छात्र अपने वतन वापस आ चुके हैं। 15 छात्र अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं और 31 छात्र यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में हैं। यूक्रेन में चंपावत का एक, देहरादून के छह, नैनीताल व पौड़ी का एक-एक, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी के तीन-तीन छात्र फंसे हुए हैं।

यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में अल्मोड़ा के दो, चंपावत का एक, देहरादून के चार, हरिद्वार का एक, नैनीताल के दो, पिथौरागढ़ का एक, टिहरी के तीन और ऊधमसिंह नगर के 17 छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन के सीमावर्ती चेकोस्लोवाकिया में एक, हंगरी में चार, मास्को में एक, पोलेंड में 17, रोमानिया में चार, बर्लिन और रूस में एक-एक व जर्मनी में दो छात्र हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...