29.7 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

सौंग नदी में उफान आने से टापू पर फंसे चार लोग, SDRF ने सुरक्षित निकाला

देहरादून: पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे दुश्वारियां बढ़ गई हैं। साथ ही नदी नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को रायवाला में चार व्यक्ति अचानक सौंग नदी में उफान आने से एक टापू पर फंस गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एसडीआरएफ के टीम इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनको सूचना मिली कि सौंग नदी के पार कुछ लोग फंसे हुए हैं। टीम तत्काल राफ्ट के जरिए फंसे हुए लोगों तक पहुंची और उनको बाहर निकाला गया। चारों व्यक्ति स्थानीय हैं और जंगल में गाय ढूंढने और लकड़ी बीनने गए थे।

इनमें सुनीता कश्यप पत्नी रामपाल कश्यप, साहब नगर, छिद्दरवाला, रामपाल कश्यप पुत्र राम सिंह कश्यप, कृष्णा थापा पुत्र राम बहादुर थापा, दीपक पुत्र वीरेंद्र सभी साहब नगर छिद्दरवाला थे। मौके पर तहसीलदार भी पहुंची।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...