16.2 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर के जंगल में चार से पांच आतंकियों की घेराबंदी, मुठभेड़

जम्मू: भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर के सन्याल गांव के पास जंगल में चार से पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। रविवार शाम से इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। एक बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई है। हालांकि शाम छह बजे से गोलीबारी बंद है, लेकिन सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। सेना ने इसे ऑपरेशन सन्याल नाम दिया है। रविवार शाम करीब पांच बजे सन्याल के ढोलका से सटे जंगली इलाके में लकड़ियां लेने गए दंपती ने सबसे पहले आतंकियों को देखा। आतंकियों ने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। हालांकि दोनों मौके से जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद उनकी सूचना पर एसओजी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी देखते ही आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उधर, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने पहुंचकर पूरे जंगल को घेर लिया। इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। शाम छह बजे से गोलीबारी रुकी है।
पुंछ जिले के सुरनकोट में रविवार को संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार सेना, पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने दरा, सांगला, डन्ना और शाहसतार के जंगलों, नदी, नालों व खेतों को खंगाला। मेंढर के गुरसाई, मूरी, पठानातीर, छुंगा के इलाकों में भी छानबीन की गई। दोपहर बाद खनेतरटॉप में संदिग्ध हरकत देखी गई। यहां भी तलाशी अभियान शुरू किया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसे नियमित अभियान बताया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सुरनकोट पुंछ के सांगला टॉप से एक खुफिया-आधारित संयुक्त तलाशी अभियान में भारी हथियार, गोला-बारूद, आईईडी और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। सुरक्षाबलों के मुताबिक इससे राजौरी और पुंछ क्षेत्र में एक बड़े आतंकवादी प्रयास को विफल कर दिया गया और उनकी परिचालन क्षमताओं को बाधित किया गया।गोलीबारी रुकने के बाद ड्रोन की मदद से जंगल में आतंकियों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का यह नया दल आया है। उधर, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात अन्य आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और ऑपरेशन पर पूरी नजर रखी जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...