रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रायपुर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वामपंथी उग्रवाद (LWE), छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति और बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सुरक्षा, प्रशासन और विकास से जुड़े कई अहम पहलुओं पर मंथन हुआ।
बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का केंद्र माना जाता था, वह आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत विकास का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अब खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और साथ ही अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेज रहे हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने, नक्सलियों के आत्मसमर्पण को बढ़ावा देने और प्रभावित इलाकों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र को आदिवासी संभाग के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिल सके।
बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि विकास और सुरक्षा की रणनीति साथ-साथ आगे बढ़े, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित हो सके। इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, ITBP के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक सहित छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नक्सलवाद से विकास की ओर छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की समीक्षा बैठक में बस्तर पर खास फोकस
Latest Articles
इथेनॉल मिश्रण वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में...
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहल है, जिससे देश...
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के लिए शुरू कर रहा...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए...
वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंडोनेशिया के...
उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आवश्यकताओं के प्रति केंद्र सरकार प्रतिबद्ध
देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण तथा...
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा...

















