18.8 C
Dehradun
Tuesday, March 31, 2026


spot_img

जल्द रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री: सीएम धामी

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व रेल नेटवर्क मजबूत करने पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी रेल नेटवर्क से जोड़ने के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजा गया है। साथ ही टनकपुर और बागेश्वर के बीच ब्राडगेज रेल लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भी केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंगलवार को ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सरकार ऋषिकेश और डोईवाला को भी रेल लाइन से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने परियोजना के नए स्टेशनों पर जीआरपी की तैनाती को लेकर पुलिस अधीक्षक रेलवे पुलिस मंजूनाथ टीसी से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परियोजना के पहले स्टेशन योगनगरी में जीआरपी की तैनाती की दी गई है। उन्होंने बताया कि जीआरपी का मुख्यालय ऋषिकेश में बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही भूमि की उपलब्धता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

मु्ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गूलर (दोगी) में ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना के फेज-3 में बन रही टनल का निरीक्षण किया। यहां रेल विकास निगम तथा निर्माणकर्ता कंपनी एलएंडटी के अधिकारियों ने उन्हें टनल निर्माण की तकनीक से अवगत कराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने टनल में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम:  जे.पी....

0
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू

0
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...

सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...