17.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

हल्द्वानी के होटल में मिला गाजियाबाद के पर्यटक का शव

हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर स्थित एक होटल में ठहरे बुजुर्ग पर्यटक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भोटियापड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि वशुंधरा कालोनी गाजीयाबाद निवासी 60 वर्षीय महक पाल नैनीताल घूमने के लिए आए थे।

बुधवार को वह हल्द्वानी के सौरभ होटल में एक कमरा किराए पर लेकर रुक गए। देर शाम जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो कर्मचारियों ने आवाजें दीं। पास जाकर देखा तो कमरा अंदर से लाक था। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पर्यटक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कमरे की तलाशी ली। कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कमरे में सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस के अनुसार मृतक पर्यटक के स्वजनों को बुधवार रात ही सूचना दे दी गई थी। गुरुवार को वह हल्द्वानी पहुंच गए हैं। स्वजन बुजुर्ग की मौत से आहत हैं और अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। प्रथमदृष्टया पुलिस मौत को हार्टअटैक मान रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...