20.7 C
Dehradun
Sunday, March 29, 2026


spot_img

अच्छी खबर: IIT रुड़की ने किसान मोबाइल एप किया लांच, जानिए इसकी खासियत

रूड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की ने कृषि-मौसम परामर्श सेवाओं के लिए किसान मोबाइल एप लांच किया। इस एप की विशेषता यह है कि इसमें किसानों को सिर्फ उनकी ओर से चयनित ब्लाक का ही मौसम पूर्वानुमान और एडवाइजरी बुलेटिन मिलेगा। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र-इसरो के सहयोग से इस मोबाइल एप को बनाया गया है। किसानों से एप के जरिये मिले फीडबैक और सुझावों से कृषि मौसम परामर्श सेवाओं को और उपयोगी बनाया जाएगा। शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आइआइटी में आयोजित क्षेत्रीय किसान जागरूकता कार्यक्रम में यह एप लांच किया गया।

संस्थान के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आइआइटी के निदेशक प्रो. अजित के चतुर्वेदी ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके बेहतर कृषि पद्धतियों से किसानों को लाभान्वित करने के लिए संस्थान सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि पहले तक राज्य स्तर पर मौसम पूर्वानुमान जारी किया जाता था। लेकिन, अब आधुनिक तकनीक से 12 किमी दूरी तक की मौसम की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। भारत मौसम विभाग, नई दिल्ली के अपर महानिदेशक डा. केके सिंह ने बताया कि रुड़की केंद्र की ओर से हरिद्वार जनपद के सभी छह ब्लाक के लिए ब्लाक स्तरीय मौसम पूर्वानुमान तथा कृषि-मौसम परामर्श बुलेटिन प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को जारी किया जा रहा है। किसान अब एप की सहायता से अपने मोबाइल फोन पर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...

0
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...

सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...

भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...

0
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...