23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

लालकुआं: लालकुआं से एक दुखद खबर सामने आई है। सुभाष नगर के समीप लालकुआं से रुद्रपुर जा रही स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में एक हाथी आ गया। ट्रेन से जोरदार टक्कर होने के बाद हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। लोको पायलट विपिन कुमार के मुताबिक सुबह करीब 4:20 पर वह लालकुआं से डाउन टीएमटी ट्रेन को लेकर बरेली की ओर जा रहे थे। तभी खंबा नंबर 62/1/2 एक दुखद घटना हो गई। दरअसल अचानक रेल की पटरियों पर 4 हाथियों का झुंड आ गया।

यह झुंड बिंदुखत्ता क्षेत्र की तरफ से खेतों से निकलकर वापस जंगल की ओर जा रहा था। हालांकि तत्परता दिखाते हुए लोको पायलट ने 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही मालगाड़ी को अचानक 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर कर दिया। लेकिन तब तक एक हाथी उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग एवं रेलवे के अधिकारियों को दी गई जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंच गए।

गौरतलब है कि इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें कोई दो राय नहीं कि उक्त क्षेत्र ने हाथियों की आवाजाही लगातार रहती है। इस ट्रैक पर पहले भी हाथियों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद रेलवे व वन विभाग में ट्रेन हल्के चलाने की सहमति भी बनी थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...