कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने केंद्र के नए वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार को हुई हिंसा की घटना की कड़ी निंदा की है। राज्यपाल ने कहा कि भारत की संसद और भारत के लोगों ने विधेयक पारित किया है। निहित स्वार्थों द्वारा उपद्रव भड़काने की स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
राजभवन द्वारा देर शाम जारी एक बयान में बताया गया कि राज्यपाल ने राज्य सरकार को हिंसा को रोकने के लिए तुरंत साहसिक कदम उठाने और घटना के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। राजभवन ने कहा- हाल में रामनवमी उत्सव का शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना बंगाल के लोगों के बीच सौहार्द और प्रशासन, राजनीतिक दलों, बहुमत, मीडिया और सभी हितधारकों की क्षमता को दर्शाता है। इस तरह की हिंसा के किसी भी प्रयास को सख्ती से रोका जाना चाहिए। मालूम हो कि मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार को वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना जंगीपुर इलाके में हुई जहां दोपहर में बड़ी संख्या में लोग इस कानून को वापस लेने की मांग को लेकर एकत्र हुए थे। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने इलाके में तैनात पुलिस पर पथराव किया और कुछ पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई।
राज्यपाल ने वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की निंदा की, ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट
Latest Articles
सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...
सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...
नई दिल्ली। सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...
देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
देहरादून: भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...
















