22.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा ने बनाए दो नए लिम्का बुक रिकॉर्ड्स

देहरादून: ग्राफिक एरा के होटल मैनेजमेंट विभाग में बने दो और कीर्तिमानों पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की मोहर लग गई है। सबसे कम समय में सबसे ज्यादा मोमोज और डेयरी बेस्ड बेवरेजेस बनाने के इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आज आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कर लिया गया। इस के साथ ही यूनिवर्सिटी के पास अब एचएम विभाग के दो गिनेस और छे लिम्का बुक रिकॉर्ड्स हो गए हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट विभाग ने पिछले साल 6 मई की मोमोज और 21 मई को डेयरी बेस्ड बेवरेजेस बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। विभाग के एक्सपर्ट्स ने ’द डिमसुम्स क्विेस्ट’ नाम के इवेंट में एक घंटे 47 मिनट और 6 सेकंड में 2496 तरह के मोमोज बनाए थे। इस के 15 दिन बाद इन एक्सपर्ट्स ने ’मिल्क माॅनिया’ नाम के इवेंट में एक घंटे 15 मिनट के रिकॉर्ड समय में 560 तरह के डेयरी बेस्ड बेवरेजेस बनाए। इन दिनों रिकॉर्ड्स के दौरान लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के आब्जर्वरस पूरे समय मौजूद रहे। इन की अनकट वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। आब्जर्वरस के कमेंट्स और सारे तथ्यों की बारीकी से जांच करने के बाद लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इन दोनांे कीर्तिमानों को रजिस्टर किया है। औपचारिक रूप से इनके सर्टिफिकेट आज दिए गए।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रेसिडेंट, प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला ने होटल मैनेजमेंट विभाग को इन नए रेकॉर्ड्स के लिए बधाई दी। विभाग की ’टीम इनक्रेडिबल आॅफ 26’ द्वारा बनाए गए इन 2496 तरह के मोमोस में इन की 624 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वेराइटीज शामिल थीं। मिल्क माॅनिया रिकॉर्ड बनाने वाली टीम में 16 सदस्य थे। टीम का नेतृत्व विभाध्यक्ष श्री अमर डबराल और फैकल्टी मेंबर्स श्री मोहसिन खान, सुनील कुमार और योगेश उप्रेती ने किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

0
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...

-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...

सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...