21.2 C
Dehradun
Tuesday, March 31, 2026


spot_img

हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम:  जे.पी. नड्डा

नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत उर्वरक क्षेत्र के लिए हरित अमोनिया समझौतों के के अवसर पर उन्‍होंने यह बात कही।

श्री नड्डा ने कहा कि यह पहल हरित अमोनिया इकोसिस्‍टम के संचालन का प्रतीक है और सतत ऊर्जा की ओर बदलाव को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से उर्वरक क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम होगी और घरेलू क्षमताएं मजबूत होंगी।

इस अवसर नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक संदर्भ में ऊर्जा सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा बन गई है। श्री जोशी ने कहा कि ये समझौते भारत के ऊर्जा भविष्य को मजबूत करेंगे और आयातित ग्रे अमोनिया पर निर्भरता कम करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से अगले दशक में लगभग ढाई अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत होने की उम्मीद है। श्री जोशी ने कहा कि देश ने यह दिखाया है कि आर्थिक विकास और स्थिरता साथ-साथ चल सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू

0
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...

सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...

राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, चार...

0
देहरादून। राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों पक्षों के चार...