26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

अटल उत्कृष्ट में तैनात गेस्ट टीचर्स दूसरी स्कूलों में होंगे तैनात, जानिए क्या है मामला

देहरादून: शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की तैनाती के संबंध में नया आदेश जारी किया है, आदेश के अनुसार अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में काउंसलिंग के माध्यम से तैनात हुए शिक्षकों के कारण अटल उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्व सरकार अतिथि शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे अतिथि शिक्षकों को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से भिन्न विद्यालयों में तैनात किया जाए।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड सीमा जौनसारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शासनादेश संख्या – 1613 xxiv-B-1/2021 – 02(01)/2020 माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-1 23 जुलाई 2021 के क्रम में प्रदेश के राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग एवं सहायक अध्यापक एल. टी. संवर्ग मैं शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से तनात/पदस्थापित किया गया है। अन्य विद्यालयों से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनाती के कारण, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से शिक्षकों की पदस्थापना के कारण उक्त विद्यालयों में शिक्षक न होने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने की सम्भावना होगी।

अत: शासनादेश संख्या-673/xxiv- B-1/2020 – 07(04)/2016 माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-1 दिनांक 13 अगस्त 2020 के प्रस्तर-3 में विहित व्यवस्था के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि ऐसे अतिथि शिक्षक जिनके स्थान पर अटल उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवक्ता/स. अ. एल. टी. की पदस्थापना की गई है, उन अतिथि शिक्षकों को जनपदान्तर्गत अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से भिन्न आवश्यकता वाले विद्यालयों में तैनात किया जाए, यदि जनपद अंतर्गत पद रिक्त ना हो तो ऐसी अतिथि शिक्षकों की सूची मण्डलीय शिक्षा को प्रेषित किया जाए। मण्डलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा उन अतिथि शिक्षकों को मण्डलान्तर्गत अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनात करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...