17.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

अमित शाह से हुई हरक की मुलाकात, आगामी चुनावों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: डा. हरक सिंह रावत ने गुरुवार को गृह मंत्री, अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डा. हरक सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान डा. हरक सिंह रावत ने गृह मंत्री अमित शाह से उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में विशेषकर उन मुद्दों पर चर्चा की, जिनसे भारतीय जनता पार्टी 2022 में पुनः बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सके।

गृह मंत्री से चर्चा के दौरान डा. हरक सिंह रावत ने उत्तराखण्ड में आपदा मद में अधिकाधिक धनराशि उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के मध्यनजर राज्य में बादल फटने, भू-स्खलन इत्यादि की घटनायें आये दिन हो रही है, जिससे जन-धन की भारी हानि हो रही है जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए भारत सरकार से आपदा मद में अधिक धनराशि उपलब्ध कराया जाना आवष्यक है। आपदा राहत कार्यों के लिए तत्काल धनराशि की आवष्यकता होती है।

डा. रावत ने अमित शाह से वार्ता के दौरान कोटद्वार केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना किये जाने हेतु भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने हेतु जिलाधिकारी, पौडी द्वारा भूमि एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करा दी गई है। अमित शाह ने डा. हरक सिंह रावत को आश्वासन दिया कि वह कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने हेतु शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से अनुरोध करेगें।

डा. हरक सिंह रावत ने अमित शाह से चर्चा के दौरान कोटद्वार में मेडिकल काॅलेज की स्थापना किये जाने हेतु भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि कोटद्वार में मेडिकल काॅलेज के लिए भूमि बहुत पहले ही चयनित कर ली गयी थी किन्तु प्रदेश में आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण मेडिकल काॅलेज की स्थापना नहीं हो पा रही है उन्होंने मेडिकल के निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि भारत सरकार से उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...