श्रीनगर गढ़वाल। 19 अप्रैल को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनेता जनता से वोट देने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक अपील की है। बता दें कि कांग्रेस की टिकट पर अनुकृति गुसाईं साल 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ा था। अनुकृति गुसाईं मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। वो लैंसडाउन समेत प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में महिला उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यों को कर रही हैं और खासतौर पर पौड़ी क्षेत्र में अपनी संस्था के जरिए इस काम को आगे बढ़ा रही हैं। जिसमें उन्होंने जनता से अनिल बलूनी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस में युवा चेहरे के रूप में भविष्य की राजनीति के लिए देखा जा रहा थाण् लेकिन कुछ दिन पहले अनुकृति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया हैण् उन्होंने अब तक किसी भी पार्टी में सदस्यता नहीं ली है ऐसे में अब उनके सीधे तौर पर भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए अनुकृति ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा को अपना समर्थन दे रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है। इसके अलावा अनुकृति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते यूसीसी को लागू करना उनकी बड़ी उपलब्धि करार दिया है।
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















