22.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस की नई पहल, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने नई पहल को धरातल पर उतारते हुए कांवड यात्रा 2023 में भोले भक्तों की सुविधा के लिए QR Code जारी किया है। QR Code स्कैन करते ही कांवड़ यात्रियों को निम्नलिखित सुविधाएं एक ही मंच पर बड़ी आसानी से उपलब्ध हो पाएंगी-

रियल टाइम पार्किंग– पार्किंग तक आसान पहुंच के लिए रूट की समस्त जानकारी आपको आसानी से घर बैठे मिल पाएगी और जिस समय क्लिक किया जाएगा उस समय real-time पार्किंग की स्थिति नजर आएगी।

डायवर्जन– भीड़ का दबाव बढ़ने पर यदि रूट प्लान को चेंज कर डायवर्जन लागू किया जाता है तो उसकी जानकारी आपको QR Code स्कैन कर मिल जाएगी।

खोया-पाया- खोया पाया में गुमशुदा बच्चों की जानकारी एवं उनके परिजनों की जानकारी भी दी जाएगी जिसे स्कैन कर अपने किसी परिचित के खोने पर उसे आसानी से तलाश किया जा सकेगा।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म- इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप आसानी से कांवड़ मेले के दौरान सरकार पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं अन्य निर्देशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

फोटो वीडियो गैलरी– यहां आप कांवड़ मेले के दौरान ली गई भोले के भक्तों की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो देख पाएंगे।

जिला दूरभाष संपर्क सूची- यहां पर आपको जनपद के सभी महत्वपूर्ण अधिकारीगण के मोबाइल नंबर एवं आने जानकारी बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

इस क्यूआर कोड की सॉफ्ट कॉपी नजदीकी जनपदों से (जहां से शिव भक्त आते हैं) को भेजी जा रही है एवं हार्ड कॉपी बॉर्डर पर आने वाले डाक गाड़ियों और आसपास के राज्यों में भेजी जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...