22.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा पर इन नियमों का करना होगा पालन, DGP बोले- 4 करोड़ कांवड़िए आने की संभावना

हरिद्वार: हर साल सावन के महीने में लाखों की संख्या में कांवड़िए उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचते हैं। हालांकि, पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा बाधित थी लिहाजा इस साल करीब 4 करोड़ कांवड़ियों के आने की संभावना हैं। जिसके मद्देनजर बैठक की गई हैं और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने पर चर्चा की गई है।

दो साल बाद 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में कोई भी पहचान पत्र के बिना नहीं आ सकेगा। इसके अलावा सात फीट से ज्यादा ऊंची कांवड़ प्रतिबंधित होगी। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, रेलवे सुरक्षा बल और इंटेलिजेंस की बैठक में यह निर्णय लिए गए।

14 से 26 जुलाई तक यात्रा चलेगी: डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 14 से 26 जुलाई तक कांवड़ यात्रा चलेगी। यहां करीब चार करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। लिहाजा, इस बार कोविड के बाद इसका संचालन काफी बड़ी चुनौती होगी। पूरे कांवड़ क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टर में बांटा जाएगा, जिसमें लगभग नौ से दस हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन, पीएसी, सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल और सोशल मीडिया की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। आपसी समन्वय के लिए यूपी, हरियाणा और हिमाचल के नोडल अफसर हरिद्वार में बने कांवड़ कंट्रोल रूम में बैठेंगे। इस बैठक में एडीजी सीआईडी हरियाणा आलोक मित्तल, एडीजी कानून व्यवस्था पंजाब ईश्वर सिंह सहित कई अफसर मौजूद रहे।

एडीजी-मेरठ जोन राजीव सभरवाल के अनुसार, इस बार इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के कारण रूट में परिवर्तन कर नए रूट बनाए जा सकते हैं। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने ऑनलाइन जुड़ते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर नॉनवेज एवं शराब की दुकानें न हों।

डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान चारधाम, दून-मसूरी आने वाले यात्रियों के लिए हरिद्वार से हटकर रूट तैयार किए गए हैं। डीआईजी-हरिद्वार योगेंद्र रावत ने बताया कि कांवड़ में लाठी-डंडे, नुकीले भाले समेत तमाम तरह के हथियार लेकर आने वाले कांवड़ियों को प्रतिबंधित किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

0
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...

-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...

सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...