24.6 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026


spot_img

30 जून तक कर लें यह काम, नहीं तो चुकाने पड़ेंगे 1000 रुपए जुर्माना…

पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अब मुफ्त नहीं है। पैन-आधार लिंक करने के लिए अब 500 रुपए शुल्क चुकाना होगा. खास बात ये है कि इस शुल्क के साथ लिंक करने का मौका सिर्फ इसी महीने तक का है.जून माह बीतने के बाद पैन-आधार लिंक का शुल्क दोगुना हो जाएगा. आप आसानी से खुद ही इनकम टैक्स पोर्टल के जरिए आधार कार्ड को पैन से लिंक करा सकते हैं तो देरी न करें नहीं तो 30 जून के बाद इसके लिए आपको 1000 रुपए चुकाने होंगे. पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए दो तरीके अपनाए जा सकते हैं, एक जिसमें से आपको मोबाइल से मैसेज करना होगा. दूसरा जिसमें आपको https://incometaxindiaefiling.gov.in वेबसाइट पर जाकर कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे.

मोबाइल फोन से PAN और Aadhaar लिंक

  • UIDPAN के बाद स्पेस देकर 12-digit Aadhaar और फिर स्पेस देकर 10-digit PAN नंबर टाइप करके 567678 या 561561 पर भेज दें।
  • मैसेज सेंड होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर PAN और Aadhaar के लिंक होने का नोटिफिकेशन आ जाएगा।
  • लिंक फॉलो करके आधार पैन को लिंक किया जा सकता है।
    वेबसाइट के जरिए ( Pan Aadhar Link)
  • https://incometaxindiaefiling.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर आपको लेफ्ट साइड में Link Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी जैसे कि पैन नंबर, आधार नंबर व मोबाइल नंबर भरें।
  • फिर कैप्चा कोड दिया जाएगा, जिसे डालें और फिर सब्मिट कर दें।
  • सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको पैन कार्ड से आधार के लिंक होने का एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से कुछ कैटेगरी में आधार-पैन लिंकिंग से छूट दी गई है. इनमें NRI, ऐसे लोग जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है. इसके अलावा असम, मेघालय या जम्मू-कश्मीर के निवासी नागरिकों को आधार पैन लिंकिंग के लिए छूट दी गई है. पिछले करीब 4 वर्ष से केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय पैन कार्ड धारियों से पैन आधार को लिंक करवाने की मुहीम चला रहा है। इससे पहले लगातार लिंक के लिए आखिरी तारीख घोषित हुई और उसे आगे बढ़ा दिया गया. पहली बार है कि अब लिंक करने की प्रक्रिया पर शुल्क लगा दिया गया है. 1 अप्रैल से शुल्क लागू हुआ है। 30 जून तक लिंक करवाने पर 500 रुपये शुल्क लगेगा. वही 1 जुलाई से लिंक करने वालों को 1000 रुपये फीस देनी होगी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...

0
नई दिल्ली।  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...

0
नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...

उर्वरक लेकर आ रहे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार

0
नई दिल्ली।  रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक तथा कच्चा माल भारत ला रहे कुल 15 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप...

मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया...

0
रामनगर/देहरादून। 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी सेतु से वर्षभर सुगम होगा आवागमन, बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहतराष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर...