23.8 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

हरियाणा में CM ने बांटे मंत्रियों के विभाग, अपने पास रखे गृह-वित्त समेत 12 विभाग

चंडीगढ़ :हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर रात अपनी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि सात बार के विधायक व सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है। विपुल गोयल को भी भारी भरकम विभाग दिए गए हैं। उनके पास रेवेन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन विभाग रहेगा। वहीं, राव नरबीर को उद्योग, श्याम सिंह राणा को कृषि और महिपाल ढांडा को उच्च व स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है।
विधायक आरती राव को स्वास्थ्य विभाग और श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग देकर सैनी सरकार ने उनका कद भी बढ़ाया है। गोहाना के विधायक अरविंद शर्मा को जेल और सहकारिता, रणबीर गंगवा को पब्लिक हेल्थ, कृष्णलाल पंवार को सोशल जस्टिस व अन्य विभाग दिए गए हैं। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर को फूड सप्लाई व कंज्यूमर अफेयर्स और गौरव गौतम को खेल मंत्री बनाया गया है।

नायब सिंह सैनी : गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हाउसिंग फाॅर ऑल, सीआईडी, एडिमिनस्ट्रेशन ऑफ जस्टिस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक रिलेशन और वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए।
अनिल विज : ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम
कृष्ण लाल पंवार : पंचायत और खनन
राव नरबीर सिंह : उद्योग, फारेस्ट, पर्यावरण, फाॅरेन को-आपरेशन व सैनिक वेलफेयर
महिपाल ढांडा : स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, आर्काइव, संसदीय अफेयर्स।
विपुल गोयल : रेवन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन
अरविंद शर्मा : सहकारिता, जेल, इलेक्शन व टूरिज्म
श्याम सिंह राणा : कृषि, पशुपालन व मछली पालन
रणबीर गंगवा : पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, पब्लिक वर्क
कृष्ण कुमार : सोशल जस्टिस इनपावरमेंट, एससी-बीसी वेलफेयर, अंत्योदय, हास्पिटेलिटी, आर्किटेक्चर
श्रुति चौधरी : महिला एवं बाल विकास, सिंचाई विभाग
आरती राव : स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल एजुकेशन व आयुष
राजेश नागर : फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, प्रिंटिंग व स्टेशनरी
गौरव गौतम : यूथ इंप्वारमेंट, स्पोटर्स व लॉ एंड लेजिस्लेटिव

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...