19.1 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

स्वास्थ्य विभाग को एक दशक बाद मिलेंगे 1376 नर्सिंग अधिकारी

देहरादून: प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को लगभग 12 वर्ष के उपरांत 1376 नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। जिनको मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रविवार (आज) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इससे जहां प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सालयों में वर्षों से रिक्त नर्सिंग अधिकारी के पदों को भरा जा सकेगा वहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी। इसके लिये विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये जहां एक ओर सरकार राजकीय अस्पतालों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ा रही है वहीं दूसरी ओर मानव संसाधन भी उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने करीब 12 वर्षों के बाद नर्सिंग अधिकारियों के 1376 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से वर्षवार मैरिट के आधार पर नियुक्ति कर ली गई है। जिनमें से 200 अभ्यर्थियों को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जबकि शेष चयनित अभ्यर्थियों को भी उनको आवंटित जिलों में ही नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में स्वास्थ्य विभाग में 1475 चिकित्सा अधिकारी, 172 दंत चिकित्सक, 19 डेंटल हाईजिनिस्ट, 1081 एएनएम व 52 पैरामेडिकल कार्मिकों की नियुक्ति की है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चयनित सभी नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम एवं अति दुर्गम स्वास्थ्य केन्द्रों में की जायेगी। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...