दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने पिछले कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले पांच दिनों से तापमान 45 से 46 डिग्री बना हुआ है। इतनी भयंकर गर्मी के कारण सांस व दमा रोगियों की हालत खराब है। सामान्य लोग भी आग उगलती इस गर्मी से परेशान होने लगे हैं। गर्मी इतनी ज्यादा है कि एसी, कूलर व पंखों ने काम करना बंद कर दिया है। हरियाणा के पलवल जिले भी में तापमान 46 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। आग उगलती गर्म हवा से जहां दिनभर बाहर सड़कों, बाजारों व मंडियों में काम करने वाले मजदूरों का बुरा हाल किया, वहीं गर्मी से बचने के लिए घरों में बैठे लोगों का बिजली कटों ने बुरा हाल कर दिया। वहीं लोकसभा चुनाव प्रचार में लगे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने गर्मी के पसीने छुड़ा दिए।
सुबह छह बजे सूर्य देवता के दर्शन होने के साथ ही गर्माहट शुरू हो गई। जैसे-जैसे सूर्य देव चढ़ते गए, गर्मी भी अपना रूप दिखाने लगी। सुबह 10 बजे तक जिले का तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया और दोपहर 12 बजे के बाद तापमान 45 डिग्री को पार कर गया। गर्म हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। लू के थपेड़ों ने घरों में चल रहे एयर कंडीशनर व कूलर तक फेल कर दिए। लोग बाजारों से नए कूलर खरीदते नजर आए। गर्मी के चलते बाजार पूरी तरह से खाली नजर आए। सड़कें भी दोपहर के समय खाली नजर आईं। लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करने में भीषण गर्मी बाधा बन रही है। प्रचार के दौरान उम्मीदवार और उनके समर्थक गर्मी से बचने के लिए सिर पर साफी रख उसे पानी से गीला कर लेते हैं, ताकि गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिले। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या भी दिनोंदिन बढ़ रही है। गर्मी इतनी अधिक है कि लोग बचने के लिए ट्यूबवेल, नहरों और पोखरों में जहां भी पानी है, वहां स्नान कर रहे हैं। अनाज मंडी में मजदूर अब दोपहर में वहां लगे ट्यूबवेल और पानी की टंकियों में स्नान कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं सब्जी मंडी हो या फिर ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले मजदूर सभी गर्मी से राहत पाने के लिए अब केवल पानी की तलाश में घूमते देखे जा सकते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग न सिर्फ ठंडा पानी, बल्कि ठंडे पेयजल का भी सहारा ले रहे हैं। कोई बेल का जूस तो कोई गन्ने का रस तो कोई ठंडे पेय पदार्थ पीकर गर्मी में राहत पाने का प्रयास कर रहा है। दोपहर में सड़कों पर भीड़ कम और ठंडे पेय पदार्थ बेचने वालों की रेहड़ियों व दुकानों पर भीड़ ज्यादा नजर आई।
दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम, एसी-कूलर व पंखों ने काम करना किया बंद
Latest Articles
भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर...
नई दिल्ली। भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्थान के जयपुर में...
आईएनएसए ने ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के एआई फोरम की पहली बैठक आयोजित की
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी-आईएनएसए ने सतत विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के फोरम की पहली बैठक वर्चुअल माध्यम...
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा तैयारियों की...
नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली...
मुख्य सचिव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों को सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने 21...
कैंचीधाम मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 जून...

















