21.8 C
Dehradun
Friday, April 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन ज़िलों के लिए जारी हुई चेतावनी |Postmanindia

उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना, पढ़ें जिलेवार मौसम की जानकारी उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की चेतवानी जारी की है. जिसमें सबसे ज्यादा 18 और 19 जुलाई को तो भारी से बहुत अधिक बारिश का अनुमान है. इस दौरान संवेदनशील पर्वतीय इलाकों में में भूस्खलन, चट्टान धसने, सड़कों के अवरुद्ध होने के साथ ही नदी और नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है. ऐसे में लोगों से सचेत रहने को कहा गया है. मैदानी इलाकों में जलभराव हो सकता है. ऐसे में 19 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 20 जुलाई को रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी और चमोली जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा. मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार 20 के बाद बारिश में कमी आ सकती है.

वहीँ आज यानि 17 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि कल यानी 18 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि 19 जुलाई को भी बारिश का दौर इसी तरह जारी रहेगा. देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 18 व 19 जुलाई को विशेष रूप से सचेत रहने की जरूरत है. मौजूदा वक्त में प्रदेश की 150 से ज्यादा सड़कें प्रभावित हैं. ऐसे में आगामी चेतवानी को देखते हुए शासन के निर्देशों के बाद सभी जिलों में प्री मानसून तैयारियों को पूरा कर दिया गया है. कमाँडेंट SDRF नवनीत भुल्लर ने बताया कि प्रदेश के सभी इलाकों में SDRF की टीम तैनात की गई है. इसके साथ ही राज्य आपदा परिचालन केंद्र में भी सभी नोडल विभाग के अधिकारी ड्यूटी पर हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शुरू हुआ ऑपरेशन मर्यादा, पहले दिन 3 गिरफ़्तार, 16 पर कारवाई

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...

डिजिटल अरेस्ट कर साइबर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

0
देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम देहरादून टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सीनियर सिटिजन के साथ डिजिटल अरेस्ट कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले...

राज्य के पांच जनपदों के लिए कल ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर...

“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार: CM

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के...

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...