20.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश की संभावना, पढ़ें जिलेवार मौसम की जानकारी |Postmanindia

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की चेतवानी जारी की है. जिसमें सबसे ज्यादा 18 और 19 जुलाई को तो भारी से बहुत अधिक बारिश का अनुमान है. इस दौरान संवेदनशील पर्वतीय इलाकों में में भूस्खलन, चट्टान धसने, सड़कों के अवरुद्ध होने के साथ ही नदी और नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है. ऐसे में लोगों से सचेत रहने को कहा गया है. मैदानी इलाकों में जलभराव हो सकता है. ऐसे में 19 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि शुक्रवार यानी 16 जुलाई को कुमाऊं जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. इतना ही नहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली का भी अंदेशा जताया गया है.

वहीँ कल यानि 17 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 18 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि 19 जुलाई को भी बारिश का दौर इसी तरह जारी रहेगा. देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 18 व 19 जुलाई को विशेष रूप से सचेत रहने की जरूरत है. मौजूदा वक्त में प्रदेश की 150 से ज्यादा सड़कें प्रभावित हैं. ऐसे में आगामी चेतवानी को देखते हुए शासन के निर्देशों के बाद सभी जिलों में प्री मानसून तैयारियों को पूरा कर दिया गया है. कमाँडेंट SDRF नवनीत भुल्लर ने बताया कि प्रदेश के सभी इलाकों में SDRF की टीम तैनात की गई है. इसके साथ ही राज्य आपदा परिचालन केंद्र में भी सभी नोडल विभाग के अधिकारी ड्यूटी पर हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...