नई दिल्ली। लगातार हो रही वर्षा से देश के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। उत्तराखंड में भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित रही। यदि मौसम सही हुआ तो सोमवार को यात्रा शुरू होगी। राजस्थान में पिछले पांच दिनों से हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को हनुमानगढ़ में तेज वर्षा के बीच एक मकान की छत गिर जाने में दो भाइयों की मौत हो गई।
हरियाणा में शनिवार रात से शुरू वर्षा रविवार सुबह तक जारी रही। उत्तराखंड में एक सप्ताह से भारी वर्षा होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है, जिससे संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। रविवार के लिए मौसम विभाग ने नौ जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी, जिसे देखते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रही। गढ़वाल मंडल में पिछले छह दिन से हो रही भारी वर्षा रविवार को थम गई, जिससे थोड़ी राहत महसूस की गई।
गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी कम हुआ है, जिससे जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन सुचारु रहा। मंडल में 30 के करीब संपर्क मार्ग खोल दिए गए हैं। शासन ने सोमवार से चारधाम यात्रा सुचारु करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में वर्षा का दौर जारी है। कुमाऊं मंडल में भी भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाले दो मार्ग अब भी बंद हैं। धारचूला-तवाघाट मार्ग पर गुंजी पुल को खतरा उत्पन्न हो गया है। बीआरओ पुल को बचाने के प्रयास में जुटा है।
काली नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे दो जगह मलबा आने से बंद है। लगातार वर्षा होने से इन्हें खोलने में भी दिक्कत आ रही है। नैनीताल झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बदरीनाथ राजमार्ग जोशीमठ के पास सुबह करीब चार बजे से बंद है, इस कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए ढाई हजार तीर्थयात्री धाम व पड़ावों पर फंसे हुए हैं। अब प्रदेश में लगभग 190 मार्ग बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भारी वर्षा के बाद रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने सोमवार को शिमला, कांगड़ा व चंबा में नदी-नालों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिला में आंधी चलने व भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 41 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। हरियाणा के 10 जिलों में वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में सबसे ज्यादा 65 एमएम तो हिसार में 59.4 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया।
बिहार में गरज-तड़क के साथ वर्षा जारी है। सोमवार को भी कहीं छिटपुट तो कहीं भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वज्रपात की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें कैमूर जिले में पांच, सासाराम में दो और औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लगातार वर्षा से नदियां उफनाने लगी हैं। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के करीब 60 लोग गंडक में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण पूरी रात दियारा में फंसे रहे।
रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने शाम तक 40 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। शेष 20 मजदूर सुरक्षित जगह पर हैं। सोमवार को उन्हें वापस लाया जाएगा। मोतिहारी में बागमती और लालबकेया नदी उफना रही है। कोसी में जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। किशनगंज से गुजरने वाली महानंदा और कनकई नदियां खतरे के निशान के करीब से गुजर रही हैं। कटिहार में महानंदा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है।
भारी वर्षा से देश के कई क्षेत्रों में बिगड़े हालात
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















