चमोली। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे, जहां उन्होंने तपोवन में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में जनता से वोट देने का आग्रह किया। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने चुनाव में जीत हासिल की थी। 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले ही राजेंद्र सिंह भंडारी ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। लिहाजा, इस उपचुनाव में भाजपा ने राजेंद्र सिंह भंडारी को प्रत्याशी नामित किया है। वहीं, कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखपत बुटोला को प्रत्याशी बनाया है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।
सीएम ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में वोट देने का आग्रह किया
Latest Articles
प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर दी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें...
गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध अप्रवासी की पहचान कर देश से निकालने की...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से हर अवैध अप्रवासी की पहचान करके उसे निर्वासित करने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता...
केन्द्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12 राज्यों को 10,000 करोड़ रुपये से...
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पी.एम.ए.वाई.जी.) के अंतर्गत 12 राज्यों को...
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो-दो दिन विधानसभाओं में प्रवास...
देहरादून । तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विस चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर...
पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं...
















