19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

CDS बिपिन रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 11 शव बरामद

बड़ी खबर तमिलनाडू के कुन्नूर से आ रही है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोगों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। अभी तक 11 शवों की पुष्टि हो गई है। जानकारी के अनुसार इसमें बिपिन रावत समेत उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थी। अब से कुछ ही देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में इस घटना की जानकारी देने वाले हैं। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुन्नूर जाने के अनुमान भी लगाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि जंगली इलाके से जा रहा यह हेलिकॉप्टर सबसे सुरक्षित माना जाता है। किसी भी वीवीआईपी ड्यूटी में इसी हेलिकॉप्टर को सबसे पहले लगाया जाता है। जैसे जैसे अपडेट आते जा रहे हैं, हादसे का नुकसान पता चल रहा है। अभी तक ये बताया जा रहा है कि हादसे में हेलिकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए हैं। जहां ये हादसा हुआ है वहां से धुआं उठ रहा है। भारत के लिए वाकई ये एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन साबित हो रहा है। हालांकि अभी तक सीडीएस जनरल बिपिन रावत को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...