28.1 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

सीएम धामी सरकार का ऐतिहासिक फ़ैसला, उत्तराखण्ड में पहली बार ब्यूरोक्रेसी की बॉस बनी महिला IAS अधिकारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 24 साल के बाद प्रदेश में पहली बार ब्यूरोक्रेसी की कमान महिला आईएएस अधिकारी को सौपीं है। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव बनाया गया है। बुधवार को कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

आईएएस राधा रतूड़ी इससे पहले वह प्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सम्भाल रही थी। मधुर व्यवहार के साथ मिलनसार और साफ छवि वाली राधा रतूड़ी को धामी सरकार ने इस जिम्मेदारी को देने का फैसला किया है। राधा रतूड़ी एसएस संधू के रिटायरमेंट से एक दिन पहले ही उत्तराखंड की नई मुख्य सचिव घोषित हो गई हैं।

कुशल प्रशासक हैं राधा रतूड़ी

राधा रतूड़ी शुरुआत से ही कुशक प्रशासक के रूप में जानी जाती रहीं हैं । अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा 3 अखिल भारतीय सेवाओं में योगदान दिया गया। उनकी पहली सेवा भारतीय सूचना सेवा (1986) जबकि वर्ष 1987 यानि अनिल रतूड़ी के बैच साथ वे भी पुलिस सेवा के लिए चयनित हुई। बाद में वर्ष 1988 में राधा भारतीय प्रशासनिक सेवा में आ गई। राधा रतूड़ी बतौर जिलाधिकारी अपने करियर ही शुरुआत उत्तरप्रदेश के फतेहपुर, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल एवं जिलाधिकारी देहरादून के पद पर रहीं है ।

इसके अलावा राधा रतूड़ी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त, उत्तराखण्ड के कार्यों व दायित्वों का 10 वर्षों तक निर्वहन किया गया। राधा रतूड़ी की विशेष रूचि महिला सशक्तिकरण व दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में है। वर्तमान पद वर्तमान में राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के पद पर उत्तराखण्ड सचिवालय में तैनात हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...