17.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फ़ैसला, उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने किया निर्णय का स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फ़ैसले का स्वागत किया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी का फैसला देशहित में था. मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेधन खत्म करने को लेकर किये गये नोटबंदी के फैसले का हर व्यक्ति ने स्वागत किया था लेकिन विपक्ष इसपर अपनी राजनीति कर रहा था. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्णय में  साफ कहा है कि नोटबंदी से पहले सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से इससे विपक्ष का यह आरोप झूठा हुआ है जिसमें यह कहा गया था कि नोटबंदी केन्द्र सरकार का मनमाना फैसला था. 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी जाली करेंसी, टेरर फंडिंग, काले धन और टैक्स चोरी जैसी समस्याओं से निपटने की प्लानिंग का हिस्सा था जो कि काफ़ी असरदार भी रहा. गौर तलब है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था. इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में 58 याचिकाएं दायर हुई थीं. इन याचिकाओं पर जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम और जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की बेंच सुनवाई कर रही थी. बेंच ने 7 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस नागरत्ना ने फैसला पढ़कर सुनाया.

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...