28.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3 0 की समीक्षा की और अधिकारियों को व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में साइबर अपराधों, विशेष रूप से साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए स्थापित विभिन्न नागरिक-केंद्रित तंत्रों की भी समीक्षा की गई।

श्री शाह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित उन्नत तकनीकों को अपनाकर हेल्पलाइन व्‍यवस्‍था को व्यापक रूप से आधुनिक बनाने और उन्नत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उन्नत प्रणाली से शिकायतों का तेजी से पंजीकरण, स्मार्ट कॉल रूटिंग और नागरिकों की शिकायतों का प्रभावी प्रबंधन संभव होना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार एक सुरक्षित, प्रौद्योगिकी-आधारित और नागरिक-केंद्रित साइबर अपराध रोकथाम और प्रतिक्रिया तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित 1930 कॉल सेंटरों को प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के मामले में और मजबूत किया जाना चाहिए।

गृह मंत्रालय हार्डवेयर और तकनीकी उन्नयन के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगा, जबकि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया जाएगा कि वे इन केंद्रों पर पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि शिकायतों का समय पर निपटान हो सके। श्री शाह ने यह भी निर्देश दिया कि सभी राज्य स्तरीय 1930 कॉल सेंटरों को मजबूत इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स प्रणाली से उन्‍नत किया जाए ताकि कुशल कॉल प्रबंधन और कॉलों को उचित स्तर पर निर्बाध रूप से भेजा जा सके।

श्री शाह ने पर्याप्त कर्मचारियों और कॉल हैंडलिंग क्षमता से लैस एक राष्ट्रीय स्तर के 1930 कॉल सेंटर की स्थापना का भी निर्देश दिया। यह राष्ट्रीय कॉल सेंटर राज्य स्तर पर अनुत्तरित रहने वाली कॉल को संभालेगा और सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक पीड़ित को समय पर सहायता मिले तथा शिकायतें शीघ्र दर्ज हो।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...