28.5 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की कार फ्लाईओवर से गिरी, चार दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर: गुजरात से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे पांच दोस्तों की तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को निकलवाया। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां चार युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।
पानीपत-खटीमा हाईवे पर सिसौना के निकट बागोवाली पुलिया के पास अनियंत्रित इनोवा फ्लाईओवर से गिर गई। हादसे में कार सवार गुजरात के पांच दोस्त घायल हो गए, जिनमें चार की मौत हो गई। कार सवार केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। गांधीनगर के सरगासन निवासी कर्ण, भरत, तारापुर निवासी अमित और विपुल की मौत हो गई। घायल जिगर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी है। वे गुजरात से मुजफ्फरनगर के लिए चल दिए हैं। एसएसपी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों के आ जाने के बाद ही अधिक जानकारी मिल सकेगी।
छपार थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाईवे पर केदारनाथ जा रहे दोस्तों की गाड़ी फर्राटा भर रही थी। जहां हादसा हुआ, उसके पास घुमावदार हाईवे है। सीट बेल्ट नहीं लगी होने के कारण एयरबैग भी नहीं खुल सके, जिस कारण चार दोस्तों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। चालक को झपकी लगी और घुमावदार हाईवे पर वह नियंत्रण खो बैठा। हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे खेत में गिर गई। यहां खेत में पानी भरा था। कार सवारों में किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इस वजह से एयर बैग भी नहीं खुले। राहगीर पहुंचे तो गाड़ी की खिड़कियां नहीं खुलीं। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद खिड़कियां तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों को घायल का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।
पुलिस कर रही परिजनों का इंतजार पुलिस ने युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों से बात हो गई है, उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...