25.5 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड में भीषण हादसा, कांग्रेस नेता के बेटे की दर्दनाक मौत

सितारगंज: उधम सिंह नगर जनपद से दुखद खबर सामने आई है। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास के बड़े बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक शिवम बुधवार रात शक्तिफार्म निवासी अपने दोस्‍त के साथ हल्द्वानी गए थे। गुरुवार सुबह वह अपने साथी के साथ इनोवा कार लेकर हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर टांडा जंगल में उनकी कार से ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में शिवम की मौत हो गयी। हादसे में शिवम का दोस्‍त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सुशीला तिवारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से स्वोजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि तीन साल पहले शिवम की शादी हुई थी। बीते साल ही वह दो जुड़वा बच्चों का पिता बने थे। शिवम अपने पिता के साथ बीड़ी कारोबार संभाल रहा था। साथ ही शिवम अपनी मां कांग्रेस नेत्री और पूर्व प्रत्यानशी मालती विश्वास के साथ सक्रिय राजनीति से भी जुड़े थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...