25.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

रायपुर से लगे खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई माजदा गाड़ी, 17 से अधिक की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा परिक्षेत्र के बाना गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोग लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
राजधानी रायपुर से लगे खरोरा परिक्षेत्र के बाना गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोग लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण एक चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे। बंगोली गांव के पास माजदा गाड़ी रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक वर्ष से कम उम्र के मासूम की भी मौत हो गई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या में और इज़ाफ़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर खरोरा पुलिस त्वरित रूप से पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना के चलते खरोरा रोड पर लंबा जाम लग गया है, जिसे क्लीयर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...

देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

0
चंपावत/देहरादून। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर...

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...