18 C
Dehradun
Monday, March 2, 2026


spot_img

ऋषिकेश में 100 ICU समेत 500 बेड का अस्पताल तैयार |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में डी.आर.डी.ओ. द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर (राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एम.वी.सी) का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया. आधुनिक सुविधायुक्त इस कोविड केयर सेंटर में सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। 100 बेड में आईसीयू की व्यवस्था भी है. इसमें म्यूकरमायोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों एवं बच्चों के लिए भी अलग से वार्ड बनाये गये हैं. बच्चों के वार्ड में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी आईसोलेशन एरिया बनाया गया है. मात्र 02 सप्ताह में डीआडीओ द्वारा इसे तैयार किया गया है. इस कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल मैनेजमेंट एम्स ऋषिकेश द्वारा किया जायेगा. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से वृद्धि की गई है. ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आईसीयू एवं ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त उपलब्धता है. जल्द ही हल्द्वानी में भी 500 बेड का कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार हो जायेगा. आई.डी.पी. एल ऋषिकेश में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एम. वी.सी के नाम से यह कोविड केयर सेंटर बनाया गया. मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि राइफलमैन जसवंत सिंह रावत ने 1962 भारत-चीन युद्ध में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया. इस युद्ध में वे शहीद हो गए थे. पौड़ी के बीरोखाल के बाड्यू पट्टी में जन्मे जसवंत सिंह रावत की वीरता की कहानी आज भी सबको प्रेरणा देती है. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई, एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकान्त, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डिप्टी मेडिकल सुप्रिटेंट एम्स ऋषिकेश डॉ. मधुर उनियाल एवं डीआडीओ के अधिकारी उपस्थित

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दिख रहा कर्फ्यू का असर, हर दिन स्वस्थ हो रहे दोगुने मरीज, देखिए लेटेस्ट रिपोर्ट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग  

0
देहरादून। प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी अपनी धुनों से माहौल को उत्सवमय कर दिया। इस दौरान एक तरफ, हारूल...

पंजाब में धर्म परिवर्तन पर अमित शाह ने जताई चिंता, भगवंत मान सरकार से...

0
मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित 'हिंद-दी-चादर' कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम गुरु...

इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच PM आवास पर CCS की बैठक

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच भारत ने भी सुरक्षा और कूटनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री...

‘भारत एकजुटता के साथ खड़ा: पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से बात की,...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच यूएई में ईरान के हमले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने यूएई के...

वसंतोत्सव की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

0
देहरादून।लोक भवन देहरादून में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का रविवार को समापन हो गया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने...