22.2 C
Dehradun
Saturday, June 6, 2026


spot_img

सल्ट चुनाव जीत कर आए भाजपा विधायक महेश जीना ने ली विधानसभा में शपथ |Postmanindia

अल्मोड़ा की सल्ट सीट के उपचुनाव में निर्वाचित विधायक महेश जीना को आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस मौक़े पर अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महेश जीना को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कई मंत्री एवं विधायक मौजूद थे.

महेश जीना 2 मई को सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी से विधायक निर्वाचित हुए थे.यह सीट उनके भाई विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के कोरोना से निधन के बाद खाली हो गई थी. विधानसभा भवन में एक सादे कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में महेश जीना को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलायी गई.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद महेश जीना सदन की कार्यवाही के लिए  भी अधिकृत हो गए हैं.विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि नवनिर्वाचित विधायक जनता के विश्वास पर खरा उतर कर क्षेत्र में अपने भाई स्व सुरेंद्र सिंह जीना के अनुरूप ही विकास कार्य करेंगे.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि स्व सुरेन्द्र सिंह जीना के अधूरे कार्यों और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के स्वप्न को साकार करने में महेश जीना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

इस अवसर पर विधायक महेश जीना ने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर दिखाया है एवं जो वादे क्षेत्र में उनके भाई द्वारा किए गए हैं उन्हें पूरा करने का वह भरपूर प्रयास करेंगे.इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थित मंत्रियों एवं विधायक गणों द्वारा महेश जीना को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, विधायक दिलीप रावत, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, विधायक राजकुमार ठुकराल, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में 100 ICU समेत 500 बेड का अस्पताल तैयार

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अंडमान में ‘ऊर्जा भंडार’: ऑयल इंडिया को गहरे समुद्र में मिली प्राकृतिक गैस, ‘समुद्र...

0
 नई दिल्ली:  भारत की ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के मोर्चे पर एक बेहद सकारात्मक और बड़ी खबर आई है। देश की प्रमुख...

‘भारतीय दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोगों में शामिल’, पुतिन बोले- भारत-रूस सहयोग और होगा...

0
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और भारतीयों की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस...

8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

0
- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एसआईआर की दी विस्तृत जानकारी - मतदाता पहली बार घर पर न मिलने पर तीन विजिट...

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट,...

0
देहरादून: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक, 5 जून...

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास; जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन युद्धस्तर पर...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, द्वारा कार्लीगाड़ क्षेत्र के पुनर्वास एवं राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...