16.2 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


spot_img

मानवाधिकार समृद्ध समाज की नींव’, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने शरणार्थियों की स्थिति पर जताई चिंता

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने सोमवार को कहा कि भारत ने रोहिंग्या मुसलमानों के कुछ समूहों को जमीनी और समुद्री दोनों रास्तों से वापस भेजा है। उन्होंने यह चिंता भी जताई कि कुछ देशों में प्रवासी और शरणार्थियों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाली नीतियां अब सामान्य बनती जा रही हैं। तुर्क ने जिनेवा में मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा, सभी मानव अधिकार एक समृद्ध समाज की ठोस नींव हैं… फिर भी दुनियाभर में ऐसी खतरनाक प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं जो हमारे अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं।
तुर्क ने कहा कि कई देशों में ऐसी नीतियां और व्यवहार सामान्य हो गए हैं, जो प्रवासियों और शरणार्थियों के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तान और ईरान ने लाखों अफगान नागरिकों को जबरदस्ती उनके देश वापस भेजा है और भारत ने भी रोहिंग्या मुसलमानों के कुछ समूहों को जमीनी और समुद्री मार्गों से वापस भेजा है। उन्होंने जर्मनी, ग्रीस, हंगरी और कुछ अन्य यूरोपीय देशों की ओर से शरण लेने के अधिकार को सीमित करने के हालिया कदमों को लेकर भी चिंता जताई।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने यह भी कहा कि अमेरिका ने अल-सल्वाडोर, दक्षिण सूडान, इस्वातिनी और रवांडा जैसे कई देशों के साथ ऐसे समझौते किए हैं, जिनके तहत तीसरे देश के नागरिकों को उनके अपने देश के बजाय किसी अन्य देश में वापस भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का प्रयास है कि हर देश में मानव अधिकारों को बेहतर बनाया जाए और उन्हें बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने सभी देशों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चा- चाहे वह भविष्य में किसान बने, डिजिटल कर्मचारी, डॉक्टर या दुकानदार- यह समझे कि मानव अधिकार उसका जन्मसिद्ध अधिकार हैं। ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार, भारत में अनुमानित 40,000 रोहिंग्या रहते हैं, जिनमें से कम से कम 20,000 संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के साथ पंजीकृत हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...

सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...

जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...

0
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...

नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...

आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ. आर. राजेश कुमार

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण...