32.2 C
Dehradun
Tuesday, April 21, 2026


spot_img

तहसील में सबके सामने IAS रिंकू सिंह राही ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में आईएएस रिंकू सिंह राही सोमवार रात पुवायां के एसडीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को ही चर्चा में आ गए। नवागत एसडीएम ने चार्ज लेने के बाद पहले ही दिन एक वकील के मुंशी को उठक-बैठक लगवा दी और बाद में वकीलों के सामने खुद उठक-बैठक लगाई। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
एसडीएम रिंकू सिंह राही ने पुवायां में एसडीएम का पदभार ग्रहण किया था। मंगलवार को वह तहसील पहुंचे तो एक वकील का मुंशी दीवार के पास पेशाब करता मिल गया। एसडीएम ने मुंशी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तहसील परिसर में शौचालय बने हैं, स्वच्छता की बात की जा रही है और वह खुले में पेशाब कर रहा है। एसडीएम ने मुंशी से कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी लगवाई।
इसके बाद तहसील का मुआयना करते हुए एसडीएम धरना-प्रदर्शन कर रहे वकीलों के पास पहुंचे और कहा कि धरना प्रदर्शन किया जा सकता है लेकिन नारेबाजी आदि की आवाज कार्यालय तक नहीं जानी चाहिए। इस दौरान वकीलों ने मुंशी से उठक-बैठक लगवाने का विरोध करते हुए कहा कि शौचालय बेहद गंदे हैं तो वकील और मुंशी पेशाब के लिए कहां जाएं?
इस पर एसडीएम ने कहा कि शौचालय गंदे हैं तो यह तहसील प्रशासन की कमी है और इसके लिए वह जिम्मेदार हैं। इसके बाद एसडीएम ने उठक-बैठक लगानी शुरू कर दी। वकीलों ने उनको रोका, लेकिन एसडीएम उठक-बैठक लगाने के बाद ही रुके।
एसडीएम ने तहसील के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारी, कर्मचारियों के साथ बैठक कर शासन की मंशा के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील परिसर में बच्चों को घूमते देख एसडीएम ने एक बच्ची को बुलाकर बिठाया और कर्मचारियों से उसके पिता, मां को बुलाने के निर्देश दिए। पिता के आने पर एसडीएम ने उनसे कान पकड़कर गलती मानने और कहा कि स्कूल समय में बच्ची तहसील में घूम रही है, कल से बच्ची हर हाल में स्कूल जानी चाहिए।
एसमीएम रिंकू सिंह राही ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप काम कराए जाएंगे। सरकार की सभी योजनाएं गांव स्तर तक पहुंचे इसको लेकर गांव तक सीधा संवाद होगा। गांव में व्हाटसएप ग्रुप बनवाया जाएगा, उस गांव के लोग अपनी समस्या लिख सकते हैं। समाधान होने पर इसी ग्रुप में गांव के लोगों को समाधान की जानकारी दी जाएगी। देहात क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए युवाओं की टीम बनाएंगे जो लोगों को जागरूक करने के साथ मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी रिश्वत मांगता है या अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी स्टिंग कर वीडियो दें, कार्रवाई की जाएगी। रिंकू सिंह राही ने कहा कि मुआयने के समय एक युवक खुले में पेशाब करता मिला। उससे उठक बैठक लगवाई थी। वकीलों ने टॉयलेट गंदे होने की बात बताई, इस पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ली और वकीलों के सामने उठक बैठक लगा दी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संवाद ही विश्वास की नींव, राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में विचार गोष्ठी आयोजित

0
देहरादून: राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा राजपुर रोड स्थित हुडको सभागार में “लोकतंत्र में...

वन संसाधन प्रबंधन उच्चाधिकार समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को प्रदान की गयी...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक हुयी। बैठक...

सीएम ने दिए पुल निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने...

रेलवे चलाएगा 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे, यात्रियों की भीड़ से राहत

0
नई दिल्ली। रेलवे तीन महीने में देशभर में 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे संचालित करेगा। इससे यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और सुगम...

ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो समझौता किया जा रहा है, वह (पूर्व राष्ट्रपति) बराक...