29.5 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, 13533 पदों पर होनी है नियुक्ति

नई दिल्ली। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने ग्राहक सेवा सहयोगी, यानी आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम देखने का लिंक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्तूबर को आयोजित हुई थी। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
संस्थान आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 13,533 पदों को भरेगा। उम्मीदवार अपने आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके भी अपने अंक देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स 2025 स्कोरकार्ड लिंक 27 नवंबर तक सक्रिय रहेगा। इस चरण में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 29 नवंबर, 2025 को होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। यह भर्ती अभियान ग्राहक सेवा सहयोगी (ब्ै।)/क्लर्क के 15,684 रिक्त पदों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 42,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...