देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेुत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्यों के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
आई०जी० गढवाल रेंज तथा एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया कि वे अपने साथ सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चौक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारी निर्धारित समय से 03 घंटे पूर्व अपने ड्यूटी पर पहुँचकर आस पास के क्षेत्र को भली भांति चेक कर ले, ड्यूटी के दौरान अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों, साथ ही वीआईपी रुट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीआईपी कार्यक्रम से पूर्व ही सम्पूर्ण रुट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर मार्ग में हो रहे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था से संपर्क कर निर्देशित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि वीआईपी रुट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। इसके अतिरिक्त सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मृह मंत्री के भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी के द्वारा ड्रोन के माध्यम से उक्त कार्यक्रम की कवरेज की जानी हो तो उसे पहले अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। ब्रीफिंग में करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढवाल रेंज, अजय सिंह, एस0एस0पी0 देहरादून, मंजूनाथ टीसी, एस0पी0 इंटेलीजेंस, अर्पण यदुवंशी सेनानायक एसडीआरएफ, श्वेता चौबे, कमाण्डेंट, आई0आर0बी0 द्वितीय एंव अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जनपद भ्रमण को लेकर आईजी ने ली उच्चाधिकारियों की बैठक, दिए जरूरी निर्देश
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















