24.5 C
Dehradun
Monday, June 8, 2026


spot_img

कोरोना की बंदिशों के बीच 12 जून को IMA पासिंग परेड, देश को मिलेंगे 425 जाँबाज अफ़सर |Postmanindia

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है. देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी से कड़े प्रशिक्षण के बाद 12 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना के यंग ऑफिसर्स पास आउट होंगे. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 425 जीसी सहित नौ मित्र देशों के 84 कैडेट्स भी पास आउट होंगे. पश्चिमी कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह बतौर रिव्यू ऑफिसर परेड में शामिल होंगे. वहीं बड़ी ख़बर यह है कि देश और उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच आईएमए प्रशासन ने पीओपी में कैडेटों के परिजनों को परेड में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है. आईएमए की PRO लेफ्टिनेंट कर्नल हिमानी पंत ने बताया कि कोविड-19  की वजह से कैडेटों के परिजनों को परेड में शामिल होने पर रोक लगाई है.

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में आयोजित पासिंग आउट परेड में कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुए 325 युवा कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बने थे. दिसम्बर में आयोजित POP में भारतीय थल सेना के उप प्रमुख एसके सैनी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली थी. कोरोनाकाल की वजह से जून 2020 में बीती पीओपी में कैडेटों की पीपिंग सेरेमनी में प्रशिक्षकों और सैन्य अफसरों ने परिजनों की भूमिका निभाई थी, लेकिन दिसंबर में कैडेटों के परिजन ही इस रश्म को पूरा की थी. पीओपी में शामिल होने वाले कैडेटों के परिजनों को अपनी कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की 72 घंटे की नेगेटिव रिपोर्ट देने के बाद ही एंट्री मिली थी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, पहाड़ के एक और बेटे को नौसेना में बड़ी जिम्मेदारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एल.पी.एम.एस) का शुभारंभ करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार,...

ओपेक प्लस ने जुलाई महीने में तेल उत्पादन बढ़ाने का किया फैसला

0
नई दिल्ली। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक प्लस ने जुलाई महीने में तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। संगठन की वर्चुअल बैठक...

भारत-इंडोनेशिया ने रक्षा, व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर की चर्चा

0
नई दिल्ली। नई दिल्‍ली में आठवीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्‍त आयोग की बैठक हुई। इस बैठक की सह-अध्‍यक्षता विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर और इं‍डोनेशिया के...

नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल

0
चमोली। वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने चमोली स्थित वन विभाग सभागार में आयोजित नंदा...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज

0
देहरादून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में...