देहरादून। सचिव आईटी एवं शहरी विकास नितीश झा ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विगत दिनों हुए साइबर हमले के उपरांत राज्य सरकार कि महत्वपूर्ण वेब ऐप्लकैशनस एवं डेटा कि सुरक्षा के दृष्टिगत नियर डिजास्टर रिकवरी साइट का सचिवालय स्थित डाटा सेन्टर में शुभारंभ किया, इस अवसर पर आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल और राज्य सूचना अधिकारी आशेष अग्रवाल उपस्थित थे।
नितीश झा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य डेटा सेंटर की क्रिटिकल एप्लिकेशन्स और सेवाओं को किसी भी तकनीकी समस्या या आपदा के दौरान बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संचालित रखना सुनिश्चित करना है। सचिव ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे आईटी क्षेत्र में नवाचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया और कहा कि यह व्यवस्था भविष्य में किसी भी आपदा या तकनीकी समस्या के दौरान महत्वपूर्ण ऐप्लकैशनस सेवाओं को कम से कम समय में रिकवर कर पुनर्स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। निदेशक आई0टी0डी0ए0 नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि नियर डिजास्टर रिकवरी साइट में डेटा सेंटर की महत्त्वपूर्ण एप्लिकेशन्स का 6 महीने तक का बैकअप उपलब्ध रहेगा। आईटीडीए ने इस सेटअप को सचिवालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बिना किसी अतिरिक्त लागत के तैयार किया है, जबकि बाजार में इस प्रकार कि साइट डेवलपमेंट के कार्य कि लागत अनुमानित 20 करोड़ रुपये आती है। निदेशक आई0टी0डी0ए0 के निर्देशानुसार यह कार्य एनआईसी निदेशक अरुण शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा पूरा किया गया, जिसमें मनवीर जोशी (एजीएम, आईटी और ई-गवर्नेंस, डीएससीएल), राम (प्रोजेक्ट मैनेजर, स्टेट डेटा सेंटर), नितीश सैनी (डेटाबेस विशेषज्ञ), विकास (नेटवर्क विशेषज्ञ), और गिरीश (बैकअप विशेषज्ञ) शामिल थे।
सचिवालय परिसर स्थित डाटा सेंटर में नियर डिजास्टर रिकवरी साइट का शुभारम्भ
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















