23.7 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

सचिवालय परिसर स्थित डाटा सेंटर में नियर डिजास्टर रिकवरी साइट का शुभारम्भ

देहरादून। सचिव आईटी एवं शहरी विकास नितीश झा ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विगत दिनों हुए साइबर हमले के उपरांत राज्य सरकार कि महत्वपूर्ण वेब ऐप्लकैशनस एवं डेटा कि सुरक्षा के दृष्टिगत नियर डिजास्टर रिकवरी साइट का सचिवालय स्थित डाटा सेन्टर में शुभारंभ किया, इस अवसर पर आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल और राज्य सूचना अधिकारी आशेष अग्रवाल उपस्थित थे।
नितीश झा ने बताया कि  इस पहल का उद्देश्य डेटा सेंटर की क्रिटिकल एप्लिकेशन्स और सेवाओं को किसी भी तकनीकी समस्या या आपदा के दौरान बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संचालित रखना सुनिश्चित करना है। सचिव ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे आईटी क्षेत्र में नवाचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया और कहा कि यह व्यवस्था भविष्य में किसी भी आपदा या तकनीकी समस्या के दौरान महत्वपूर्ण ऐप्लकैशनस सेवाओं को कम से कम समय में रिकवर कर पुनर्स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। निदेशक आई0टी0डी0ए0 नितिका  खण्डेलवाल ने बताया कि नियर डिजास्टर रिकवरी साइट में डेटा सेंटर की महत्त्वपूर्ण एप्लिकेशन्स का 6 महीने तक का बैकअप उपलब्ध रहेगा। आईटीडीए ने इस सेटअप को सचिवालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बिना किसी अतिरिक्त लागत के तैयार किया है, जबकि बाजार में इस प्रकार कि साइट डेवलपमेंट के कार्य कि लागत अनुमानित 20 करोड़ रुपये आती है। निदेशक आई0टी0डी0ए0 के निर्देशानुसार यह कार्य एनआईसी निदेशक अरुण शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा पूरा किया गया, जिसमें मनवीर जोशी (एजीएम, आईटी और ई-गवर्नेंस, डीएससीएल), राम (प्रोजेक्ट मैनेजर, स्टेट डेटा सेंटर), नितीश सैनी (डेटाबेस विशेषज्ञ), विकास (नेटवर्क विशेषज्ञ), और गिरीश (बैकअप विशेषज्ञ) शामिल थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...