नई दिल्ली: INDI गठबंधन द्वारा सरकार बनाने के दावे पर संशय बरकरार है लेकिन, खरगे ने यह स्पष्ट कर कहा है ‘हम उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनादेश ने भाजपा नेताओं और उनकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है।
दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की बैठक हुई तो दूसरी तरफ INDI गठबंधन के नेताओं ने भी आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास में मंथन किया। हालांकि, विपक्षी गठबंधन द्वारा सरकार बनाने के दावे पर संशय बरकरार है लेकिन, खरगे ने यह स्पष्ट कर कहा है ‘हम उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे।’
बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि INDI गठबंधन, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार को नहीं चाहती है और इसलिए INDI गठबंधन द्वारा जनता की इच्छा को साकार करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा ‘हमने अच्छा संघर्ष किया, एकजुट होकर और दृढ़ता से लड़े।’ खरगे ने आगे कहा ‘INDIA गठबंधन उन सभी दलों का स्वागत करता है जो हमारे संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हैं।’ कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि इस बार जनादेश निर्णायक रूप से पीएम मोदी और उनकी राजनीति की शैली के खिलाफ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‘INDI गठबंधन के सभी घटक दल देश की जनता का आभार प्रकट करते हैं। लोकसभा चुनाव के जनादेश ने भाजपा नेताओं और उनकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। भारत के संविधान की रक्षा के लिए और महंगाई, बेरोजगारी और साठगांठ वाले पूंजीवाद के खिलाफ INDI गठबंधन भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।’ विपक्ष की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, एमके स्टालिन, अभिषेक बनर्जी, तेजस्वी यादव, राघव चड्ढा, शरद पवार, डी राजा, संजय राउत, अखिलेश यादव, चंपई सोरेन, सुप्रिया सुले और अन्य घटक दलों के नेता भी शामिल रहे।
सरकार बनाने का दावा नहीं करेगा INDI गठबंधन ?, खरगे ने कहा- हम उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















