नई दिल्ली: भारतीय टीम ने बुधवार को पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर पुरुष जूनियर एशिया कप का खिताब जीत लिया। फाइनल में भारत ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम ने 2004, 2008, 2015, 2023 और 2024 खिताब जीता था। बता दें कि, भारत की जूनियर हॉकी टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी पीआर श्रीजेश निभा रहे हैं। उनके कोच बनने के बाद भारत ने पहली बार कोई खिताब जीता है। गत विजेता भारत की जीत में अरिजीत सिंह हुंदल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे। उन्होंने तीन गोल (चौथे, 18वें और 54वें मिनट) पेनाल्टी कॉर्नर पर और 47वें मिनट में एक मैदानी गोल किया। यह टूर्नामेंट में भारत की खिताबी हैट्रिक है। बीते वर्ष भी भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। एक समय दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं, लेकिन चौथे और अंतिम क्वार्टर में हुंदल ने लगातार दो गोल करते हुए भारत को विजेता बना दिया। हुंदल के अलावा दिलराज सिंह ने भारत के लिए 19वें मिनट में गोल किया। पाकिस्तान के लिए सूफियान खान ने 30वें और 39वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दो और हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में एक गोल किया।
पहला क्वार्टर बेहद रोमांचक रहा। पाकिस्तान ने शुरुआत में ही भारत पर बढ़त बना ली। हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में मैदानी गोल किया, लेकिन एक मिनट बाद ही भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हुंदल ने गोल में बदल भारत को बराबरी दिला दी। दूसरा क्वार्टर भारत के नाम रहा। 18वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर हुंदल ने गोल कर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। एक मिनट बाद ही दिलराज सिंह ने शानदार स्टिकवर्क दिखाते हुए भारत को 3-1 की बढ़त दिलाई। हालांकि दूसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले पाकिस्तान को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर सूफियान ने गोल दागकर स्कोर 2-3 कर दिया। मध्यांतर तक भारत 3-2 की बढ़त पर था।
मध्यांतर के बाद पाकिस्तान ने एक के बाद एक हमले बोलने शुरू कर दिए। इसका फल उन्हें 39वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में मिला। सूफियान की ड्रैग फ्लिक यहां भी सटीक रही। उनके गोल से मुकाबला 3-3 की बराबरी पर आ गया। चौथे क्वार्टर में पलटवार की वारी भारतीय टीम की थी। 47वें मिनट में भारत को तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हुंदल की ड्रैग फ्लिक को पाकिस्तानी गोलकीपर मोहम्मद जंजुआ ने बखूबी बचाया। कुछ ही सेकंड बाद हुंदल ने बाएं छोर से मिले क्रास पर गोल कर भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। अंतिम 10 मिनट में भारत ने लगातार हमले बोले। टीम को पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले। हुंदल ने एक और गोल कर भारत की 5-3 से जीत पक्की कर दी।
भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया, पांचवीं बार जीता जूनियर एशिया कप का खिताब
Latest Articles
आम लोगों के विश्वास का केंद्र होने के साथ-साथ लोगों की आकांक्षाओं को भी...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चैक, देहरादून में सी.एस.सी (कॉमन सर्विस सेंटर) दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम...
ऋण प्रक्रियाओं और बीमा क्लेम में सरलीकरण हो, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर दिया...
देहरादूून। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लोगों को पूरा लाभ मिले, इसके लिए लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण देने की...
भारत-आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, पांच साल के लिए बनी नई कार्य...
कुआलालंपुर: भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मलेशिया में भारत-आसियान बैठक की सह-अध्यक्षता की। वहीं भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग...
पीएम PM मोदी के विदेश दौरे की आलोचना करने पर CM मान को केंद्र...
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं की आलोचना को...
यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी, अब आरक्षण तय करने...
लखनऊ: अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर विभागीय स्तर पर शुरू कवायद के तहत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का काम पूरा हो...